किशनगढ़ बास: खैरथल में 51 फीट के रावण का होगा दहन, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
Kishangarhbas, Alwar | Oct 19, 2026
खैरथल नगर परिषद की ओर से दशहरा उत्सव पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा इसके बाद आतिशबाजी रखी गई है। सोमवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आयोजन में भगवान श्री राम माता जानकी और राम दल की रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।