टोडारायसिंह: टोडारायसिंह में कुएं में गिरने से युवक की मौत, 2 घंटे बाद निकाला गया शव
Todaraisingh, Ajmer | Jun 20, 2026
टोंक। टोडारायसिंह के जेकबाबाद गांव में गुरुवार शाम खेत के कुएं में गिरने से 22 वर्षीय अंकित जाट की मौत हो गई। पिता के साथ खेत हांकने गया अंकित शाम 5 बजे कुएं से पानी भरते समय फिसलकर गिर गया। कुआं ऊपर से 10 फीट खाली व नीचे 30 फीट पानी भरा था। ग्रामीणों ने रस्सियों से बचाव अभियान चलाया।