पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास में ओसामा और हिना शहाब हुए राजद में शामिल, लालू प्रसाद यादव ने दिलाई सदस्यता
राजद के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रविवार को राजद में शामिल हुए।वहीं शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने भी राजद में वापसी की है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार सुबह करीब 11:00 बजे दोनों को राजद की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने ओसामा को खुद हरी टोपी पहनकर राजद में स्वागत किया।