पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र के गांव में वेश्यावृत्ति के धंधे के विरोध में पत्नी पर बांके से किया हमला, मामले में मुकदमा दर्ज
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के तीन बच्चे हैं। नशेड़ी पति ने शराब की लत में घर का सामान भी बेच दिया। पत्नी पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाया गया। 20 नवंबर 2024 को उसने महिला को पीटकर हत्या का प्रयास किया। बमुश्किल उसकी जान बच सकी। गांव में पंचायत हुई। इसके बाद आरोपी ने फिर मारपीट की मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।