पीलीभीत: राहुल नगर मजदूर बस्ती में कटान निरोधक कार्य कराने की मांग को लेकर भाकपा माले ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत राहुल नगर मजदूर बस्ती गांव के पास मे शारदा नदी हर बर्ष कटान करती हैं। इसको लेकर स्थानीय लोग व भाकपा माले ने आंदोलन किया। प्रशासन ने आंदोलन समाप्त कराकर अप्रैल माह में कार्य कराने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका इसी को लेकर भाकपा माले ने पीलीभीत जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है।