खिरकिया: खिरकिया सहित जिले में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Khirkiya, Harda | May 23, 2026 खिरकिया सहित हरदा जिले में नगर पालिका, नगर परिषद एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के अध्यक्ष मोहन साईं ने मुख्य चुनाव आयुक्त भोपाल को पत्र भेजा है। पत्र में मतदाता सूची में सुधार कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई है।