नर्मदापुरम में रविवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से सोमवार को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।