लोहरदगा: निर्माणाधीन बाईपास पर उड़ती धूल से ग्रामीणों का विरोध, धूलकण और डस्ट डम्पिंग से बढ़ी परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा बाईपास एनएच-143ए पर हिरही से अरु तक निर्माणाधीन सड़क पर डाले जा रहे डस्ट से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य कर रही वीकेएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर प्रखंड के सहेदा चौक के समीप ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीण नरायन उराँव, लतीफ अंसारी, मुन्तजिर अं