लोहरदगा: रामपुर के प्राचीन शिव मंदिर में नव युवक संघ का हिंदू सम्मेलन, एकता का संदेश गूंजा
लोहरदगा जिले के रामपुर मंडल अंतर्गत ग्राम रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे नव युवक संघ रामपुर द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रामपुर पंचायत एवं आसपास के गांवों की मातृशक्ति टीम ने सनातन धर्म के जयघोष के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली।