अनूपपुर: पयारी नंबर दो में ससुराल से मायके आई नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गांव के युवक पर साथ ले जाने का शक
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पयारी नंबर-2 से एक 20 वर्षीय नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे साथ ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पयारी नंबर-2 निवासी रामवती पनिका ने थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।