जिले में पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के एक पद पर तथा सरपंच के दो रिक्त पद पर मतदान सोमबार को संपन्न कराया गया। अब आगामी 2 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना और निर्वाचन परिणाम घोषणा की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत कराने के लिए मतगणना दल को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।