खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कला डंडा हिम्मतगंज में बाइक चोरी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Allahabad | Apr 4, 2026
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कला डंडा हिम्मतगंज में बाइक चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। चोर ने एक बाइक का लॉक खोलने की कोशिश की, फिर दूसरी बाइक लेकर फरार हो गया। मोटरसाइकिल मालिक दिनेश कुमार शर्मा ने सीसीटीवी के आधार पर खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है और पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।