जमुई: बाराजोर के पास बकरी को बचाने में ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की गई जान, DM के आदेश पर शव का हुआ पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 17, 2026 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के बाराजोर के पास बकरी को बचाने के क्रम में बीरेंद्र कुमार यादव ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद शनिवार की रात 9:00 बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।