सुल्तानगंज: तेज आंधी-बारिश से सुल्तानगंज को गर्मी से राहत, गंगटी गांव में कई घरों को हुआ नुकसान
सुल्तानगंज क्षेत्र में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित गंगापुर के गंगटी गांव में कई कच्चे और कमजोर घर क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगहों पर टीन की छतें उड़ गईं और पेड़ों की डालियां टूटकर