मुंगावली पुलिस को शनिवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति मुंगावली नई मंडी के पीछे अवैध लौहे का छुरा ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से डिपो कॉलोनी निवासी रविंद्र पारदी को अवैध लौहे का छुरा लेकर घूमते हुए पाया।