कटनी नगर: वन विभाग का मिशन लेंटाना, जंगल का दुश्मन बनेगा संसाधन,झाड़ियों से तैयार होगा खाद और ईंधन, मिलेगा ग्रामीणों को रोजगार
जगलो में तेजी से फैलने वाली लेंटाना झाड़ी जो अब तक वन विभाग और किसानों के लिए चुनौती बनी हुई थी अब जल्द ही रोजगार और संसाधनों का जरिया बन जाएगी इस विदेशी आक्रामक प्रजाति को कचरे से कंचन में बदलने की पहल वन विभाग ने शुरू की है। इस संबंध में DFO गर्वित गंगवार ने आज शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी दी। लेंटाना से ईंधन पैलेट्स तैयार किया जा रहा जिसका परीक्षण सफल रहा।