जसवंतनगर: ग्राम सुगंध नगर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ स्कूल चलो अभियान और प्रवेश उत्सव, नव प्रवेशित बच्चों का हुआ स्वागत
जसवंतनगर के सुगंध नगर में प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान और प्रवेश उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार रहे। नव प्रवेशित बच्चों को तिलक, मिठाई, मेडल और स्टेशनरी देकर स्वागत किया गया। शिक्षक जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, खालिद अंसारी, राजेश गुप्ता, मुकेश कुमार और विनय कुमार मौजूद रहे।