जखनिया: गाजीपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर दबंगई, मामूली विवाद बना रणक्षेत्र, पुलिस के सामने दी धमकी
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक बवाल में बदल गया। दर्जनों युवकों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया, जमकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। हैरानी की बात ये रही कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी दबंगों का आतंक जारी रहा और खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई।फिलहाल पुलिस ने दो नामजद भाइयों समेत 20 से 30...