मुरैना नगर: नाला नंबर एक पर महिला थाने से शव गृह चौराहे तक अंधेरा, वीडियो वायरल होने पर नगर निगम पर उठे सवाल
मुरैना के नाला नंबर एक रोड पर महिला थाना चौराहे से शव गृह चौराहे तक पिछले 10-12 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगने लगा है,जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।खास बात यह है कि इसी मार्ग पर पुलिस आवास भी बने हैं।परेशान रहवासियों ने अंधेरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।