बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बांसवाड़ा दौरा, जल जीवन मिशन घोटाले पर सख्त कार्रवाई के संकेत
भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन में हुए कथित घोटाले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “जिन लोगों ने जल जीवन मिशन का पैसा खाया है, उनके गले में हाथ डालकर पैसा निकाला जाएगा।” उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है ।