बारां: भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर श्रीराम स्टेडियम से ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Baran, Baran | Apr 27, 2025 भगवान परशुराम प्रकाटय महोत्सव पर रविवार को श्रीराम स्टेडियम से ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। प्राकट्य महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जयेश गालव ने बताया कि श्रीराम स्टेडियम में शोभायात्रा रवाना हुई, जो चारमूर्ति चौराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, चौमुखा बाजार, श्री चौक से सब्जी मंडी होते हुए प्रताप चौक पहुंची।