Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

किसानों की समस्याओं को लेकर सीधा योगी पर हमला बोल दिए पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी व समाजवादी नेता राहुल सिंह #बरगदवा

Basti, Basti | Jun 8, 2021

MORE NEWS

दसिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंधन की तहरीर पर 11 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

दसिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंधन की तहरीर पर 11 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

Basti, Basti | Jul 15, 2026

*बिजली आ गई, पर रहेगी कितनी देर? नागरिकों के मन में अब भी संशय*  पिछले 2 घंटे से ऊपर बिजली पूरे शहर की ठप रही
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*

गिदही पावर हाउस की 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद बस्ती शहर में बिजली तो आ गई है, लेकिन नागरिकों के मन में अब भी संशय बना हुआ है कि ये बिजली रहेगी कितनी देर।

पिछले कुछ दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 10 मिनट बिजली आती है तो 1 घंटे चली जाती है। 20 मिनट आती है तो डेढ़ घंटे गायब रहती है। इसी वजह से लोग अब बिजली आने पर भी खुश नहीं हो पा रहे।

*"आती-जाती बिजली से परेशान हैं"*  
गांधी नगर बाजार के व्यापारी और आम जनता का कहना है कि विभाग हर बार फाल्ट का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेता है। लेकिन स्थायी समाधान कोई नहीं करता। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।

*स्टाफ और संसाधनों की कमी*  
बिजली विभाग के कर्मचारी मानते हैं कि लाइनमैन की संख्या घटने से फाल्ट समय पर नहीं सुधर पा रहे। जो काम पहले 10 लोग करते थे वो अब 3 लोगों से कराया जा रहा है। आउटसोर्स लाइनमैन को 10-12 हजार वेतन पर 12-16 घंटे काम कराया जा रहा है। ऊपर से हाइड्रोलिक सीढ़ी तक नहीं है। एक फाल्ट से दूसरे फाल्ट तक लकड़ी की सीढ़ी ले जाने में ही 1 घंटा लग जाता है। अधिकारियों का कहना है कि डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। लेकिन सवाल ये है कि जब तक भर्ती नहीं होती, तब तक बस्ती की जनता यूं ही अंधेरे में रहेगी?

                *जवाबदेही तय करने की मांग*  
नागरिकों की मांग है कि बिजली विभाग जवाबदेही तय करे और शहर को पर्याप्त स्टाफ व संसाधन उपलब्ध कराए। वरना "बिजली आई है तो कब जाएगी" ये डर लोगों के मन में ऐसे ही बना रहेगा।

*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*बिजली आ गई, पर रहेगी कितनी देर? नागरिकों के मन में अब भी संशय* पिछले 2 घंटे से ऊपर बिजली पूरे शहर की ठप रही *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026* गिदही पावर हाउस की 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद बस्ती शहर में बिजली तो आ गई है, लेकिन नागरिकों के मन में अब भी संशय बना हुआ है कि ये बिजली रहेगी कितनी देर। पिछले कुछ दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 10 मिनट बिजली आती है तो 1 घंटे चली जाती है। 20 मिनट आती है तो डेढ़ घंटे गायब रहती है। इसी वजह से लोग अब बिजली आने पर भी खुश नहीं हो पा रहे। *"आती-जाती बिजली से परेशान हैं"* गांधी नगर बाजार के व्यापारी और आम जनता का कहना है कि विभाग हर बार फाल्ट का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेता है। लेकिन स्थायी समाधान कोई नहीं करता। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। *स्टाफ और संसाधनों की कमी* बिजली विभाग के कर्मचारी मानते हैं कि लाइनमैन की संख्या घटने से फाल्ट समय पर नहीं सुधर पा रहे। जो काम पहले 10 लोग करते थे वो अब 3 लोगों से कराया जा रहा है। आउटसोर्स लाइनमैन को 10-12 हजार वेतन पर 12-16 घंटे काम कराया जा रहा है। ऊपर से हाइड्रोलिक सीढ़ी तक नहीं है। एक फाल्ट से दूसरे फाल्ट तक लकड़ी की सीढ़ी ले जाने में ही 1 घंटा लग जाता है। अधिकारियों का कहना है कि डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। लेकिन सवाल ये है कि जब तक भर्ती नहीं होती, तब तक बस्ती की जनता यूं ही अंधेरे में रहेगी? *जवाबदेही तय करने की मांग* नागरिकों की मांग है कि बिजली विभाग जवाबदेही तय करे और शहर को पर्याप्त स्टाफ व संसाधन उपलब्ध कराए। वरना "बिजली आई है तो कब जाएगी" ये डर लोगों के मन में ऐसे ही बना रहेगा। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 15, 2026

*जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से मिली थोड़ी राहत*  
     *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*

*बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

बस्ती शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आज जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों की पटरी पर लगे ठेलों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटाया गया।
रोडवेज तिराहे पर हर दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान पटरी पर अतिक्रमण करके लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। 
                  *ठेला संचालकों से की गई अपील*  
ट्रैफिक टीम ने ठेला लगाने वालों से अपील की कि वे सड़क की पटरी छोड़कर नाली के ऊपर अपना ठेला लगाएं। इससे आम जनता और आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया।
                    *स्थायी समाधान की तैयारी*  
ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी का कहना है कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जल्द ही नगर पालिका के EO से मुलाकात की जाएगी। दोनों विभाग मिलकर इस क्षेत्र में लगने वाले जाम का स्थायी समाधान निकालेंगे। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि रोडवेज तिराहे और जिला अस्पताल मार्ग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिल सके।
अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से मिली थोड़ी राहत* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026* *बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बस्ती शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आज जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों की पटरी पर लगे ठेलों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। रोडवेज तिराहे पर हर दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान पटरी पर अतिक्रमण करके लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। *ठेला संचालकों से की गई अपील* ट्रैफिक टीम ने ठेला लगाने वालों से अपील की कि वे सड़क की पटरी छोड़कर नाली के ऊपर अपना ठेला लगाएं। इससे आम जनता और आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया। *स्थायी समाधान की तैयारी* ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी का कहना है कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जल्द ही नगर पालिका के EO से मुलाकात की जाएगी। दोनों विभाग मिलकर इस क्षेत्र में लगने वाले जाम का स्थायी समाधान निकालेंगे। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि रोडवेज तिराहे और जिला अस्पताल मार्ग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिल सके। अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 15, 2026

बिजली विभाग की मनमानी नीतियों के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
मांगों पर शीघ्र निर्णय न हुआ तो निर्णायक आन्दोलन-राकेश सिंह

बस्ती। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल  के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज  परिसर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो गांधीनगर होते हुए झंडा तिराहा पहुंचा। इसके बाद व्यापारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की नीतियों के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं और व्यापारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन देने के बाद  जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह, मंडल के महामंत्री रत्नाकर श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री किशन सिंह  ने मांग किया कि प्रदेश के 47 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लिया जाय और बिजली मीटर की कीमत 700 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने के निर्णय को निरस्त करने के साथ ही  बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं से ली जा रही सिक्योरिटी राशि की वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाय। कहा कि व्यापक जनहित में यदि शीघ्र निर्णय न हुये तो आन्दोलन तेज किया जायेगा।
प्रदर्शन के दौरान  जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम ‘बबलू’ अग्रहरी, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा, संजय गुप्ता, सूरज यादव, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, समीर राना, गोपाल सिंह,  निरंजन  उपाध्याय, अवधेश कुमार निषाद, शुभम कुमार, सुखसागर, अली हुसैन, रिजवान अहमद,  धीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सुनील मिश्रा, आकाश सोनी, रावेश प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार पांडे, उज्जवल श्रीवास्तव, विजय कुमार, उपमेय प्रताप सिंह, मोहम्मद नदीम, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव के साथ ही संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

बिजली विभाग की मनमानी नीतियों के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मांगों पर शीघ्र निर्णय न हुआ तो निर्णायक आन्दोलन-राकेश सिंह बस्ती। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो गांधीनगर होते हुए झंडा तिराहा पहुंचा। इसके बाद व्यापारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की नीतियों के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं और व्यापारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह, मंडल के महामंत्री रत्नाकर श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री किशन सिंह ने मांग किया कि प्रदेश के 47 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लिया जाय और बिजली मीटर की कीमत 700 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने के निर्णय को निरस्त करने के साथ ही बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं से ली जा रही सिक्योरिटी राशि की वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाय। कहा कि व्यापक जनहित में यदि शीघ्र निर्णय न हुये तो आन्दोलन तेज किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम ‘बबलू’ अग्रहरी, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा, संजय गुप्ता, सूरज यादव, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, समीर राना, गोपाल सिंह, निरंजन उपाध्याय, अवधेश कुमार निषाद, शुभम कुमार, सुखसागर, अली हुसैन, रिजवान अहमद, धीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सुनील मिश्रा, आकाश सोनी, रावेश प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार पांडे, उज्जवल श्रीवास्तव, विजय कुमार, उपमेय प्रताप सिंह, मोहम्मद नदीम, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव के साथ ही संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Basti, Basti | Jul 15, 2026

#BastiPolice थाना परसरामपुर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/urybhSVnHK

#BastiPolice थाना परसरामपुर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/urybhSVnHK

Basti, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026