पामगढ़: पामगढ़ के कुटरा में नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे 8 सवार, सभी को आई मामूली चोट, विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे घर
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव में अनियंत्रित होकर कार नहर में गिर गई है और पलट गई है. हादसे में कार सवार 8 लोगों को मामूली चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कार में 8 लोग सवार होकर लिमतरी गांव से मेहंदा गांव शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे.