ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव में युवक पर कार चढ़ाने का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव में सतीश उपाध्याय उर्फ सोनू पर आरोप था कि, जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी गई थी, जिसके बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था।मामले में पुलिस ने घायल की मां सावित्री की तहरीर पर अनुज उपाध्याय समेत तीन पर केस दर्ज किया था।शुक्रवार को पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार किया है।