बालोद: अमृत सरोवरों में गूंजा योग, जिलेभर के 111 स्थलों पर 5870 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Balod, Balod | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले में निर्मित 111 अमृत सरोवरों में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा श्रमिकों, स्कूली बच्चों, स्व-सहायता समूह की सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 5870 लोगों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।