जौनपुर: अहमद खाँ मंडी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो बछड़ों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
जौनपुर शहर के अहमद खाँ मंडी क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे करंट लगने से दो गाय के बछड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बछड़े खुले अथवा जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों मृत बछड़ों को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई कराई।