मऊरानीपुर: टोड़ीफतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे और बच्चे घर पर खेल रहे थे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। य