पन्ना: रविवार को जिला जेल पन्ना में लगेगी विशेष जेल लोक अदालत
Panna, Panna | Apr 23, 2026 म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक के निर्देशानुसार रविवार, 26 अप्रैल को प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना की अध्यक्षता में जिला जेल पन्ना एवं उप जेल पवई में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।