कटिहार: SP शिखर चौधरी ने रोशना थाना का निरीक्षण किया, लंबित मामलों की समीक्षा कर वारंटियों को पकड़ने के निर्देश दिए
SP शिखर चौधरी ने रोशना थाना का निरीक्षण किया । यह मामला दिन के साढ़े तीन बजे का है। इस मौके पर उन्होंने लम्बित काण्डों की समीक्षा के साथ वारंटियों के धड़पकड़ के आवश्यक दिशानिर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने होली के त्यौहार के मद्देनजर बंगाल से अवैध शराब तस्करी पर विशेष चौकसी बरतने और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।