चंदौसी: चंदौसी के सीताआश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा को लेकर बैठक, सुरक्षा एवं सफाई के निर्देश दिए गए
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सीता आश्रम रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में चंदौसी कोतवाल संत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के पुजारी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, शिव भक्त, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कोतवाली पुलिस बल भी उपस्थित रहा।