बहराइच: रमपुरवा में घर की चौखट पर बैठे जहरीले सांप ने बुजुर्ग को काटा, पीड़ित ने सांप को बोरी में भरकर अस्पताल पहुंचाया
बहराइच थाना हरदी क्षेत्र के रमपुरवा गांव में घर की चौखट पर बैठे जहरीले सांप ने बुजुर्ग राम मिलन को डस लिया। सांप के काटने के बाद पीड़ित ने आनन-फानन में सांप को मारकर बोरी में बंद कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में सांप को देख इमरजेंसी वार्ड में हड़कंप मच गया। अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज जारी है।