कालपी: कालपी में मोहर्रम के बुर्राक जुलूस में गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक, हिंदू-मुस्लिम एकता बनी मिसाल, पुलिस बल रहा मुस्तैद
Kalpi, Jalaun | Jun 23, 2026 मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कालपी में मोहर्रम के अवसर पर जुलैठी मोहल्ले से मोहर्रम का पारंपरिक बुर्राक जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थान तक पहुंचा, जिसमें हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। रास्ते में लोगों ने जियारत कर फूल और चादर पेश की। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे की मिसाल पेश की है।