कोंडागांव: कोंडागांव में रुक-रुक कर हो रही बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत; खरीफ फसल की तैयारी कर रहे किसानों की बनी आश
कोंडागांव में शनिवार दोपहर बाद हुई रुक-रुक कर बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन उसके बाद गर्मी फिर से बढ़ गई थी। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया।