जोल: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामपाल ने थामा भाजपा का दामन
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व सैनिक रामपाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामपाल का भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया की पार्टी में उनको पूरा मान सम्मान मिलेगा इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह भी मौजूद रहे।