अतरौली: अतरौली के मां शीतला हॉस्पिटल में पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद 36 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
अतरौली के मां शीतला हॉस्पिटल में पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद 36 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप अतरौली के रामघाट रोड स्थित गांव मढ़ोली के पास मां शीतला हॉस्पिटल में पित्त की थैली की पथरी के ऑपरेशन के बाद 36 वर्षीय महिला लज्जावती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समय पर रेफर न करने की शिकायत की है।