रामघाट पर खेल विभाग और माँ शिप्रा तैराक दल द्वारा आयोजित तैराकी स्पर्धा में विजेता सम्मानित
उज्जैन में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा मां शिप्रा तैराक दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक तैराकी स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान किया गया। रामघाट पर संचालित ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर में बच्चों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस सप्ताह की प्रतियोगिता में वैष्णवी बरोड़, भोला कहार, कुनाल, भोला रायकवार एवं सचिन