मंझनपुर: पानी गिराने से मना करने पर युवती पर किया हमला, सिर में लगे छह टांके, चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
महेवाघाट थाना क्षेत्र के पसियन का पूरा गांव में हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता आरती देवी पुत्री श्री चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह घर के सामने स्थित हैंडपंप के पास खड़ी थीं, तभी विपक्षी महिलाएं उर्मिला और रजपतिया वहां पानी भरने आईं। जहां पर दोनों ने पीटना शुरू कर दिया साथ ही पति ने भी पीटा है।