हाथरस: गांव जटोई में लड़ाई-झगड़े के दौरान अपनी मां को बचाने गए युवक के साथ दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में लड़ाई झगड़े के दौरान अपनी मां को बचाने गए एक युवक अशोक कुमार पुत्र भूदेव सिंह के साथ गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।