छौड़ाही: डीजे पर डांस के विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, किशोर गंभीर, अस्पताल में भर्ती
छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के भोजा गांव में शादी समारोह के दौरान बुधवार को लगभग 4 बजे करीब डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट की। घटना में घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई। जानकारी दे रही है सहदेव पंडित के द्वारा।