जबेरा: भीषण गर्मी में विदारी घाटी पर फूटा पानी का झरना, लोग हुए आश्चर्यचकित
Jabera, Damoh | May 20, 2026 जबेरा एक और भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर विदरी घाटी पर बुधवार की शाम 4 बजे अचानक पानी का झरना बहता देख लोग आश्चर्यचकित रह गए घाटी से तेज बहाव से निकलते पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई कई लोग वहां खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए झड़ने के नीचे नहाने का आनंद लेने लगे।