एटा: गांव नगला इमलिया में 26 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को भेजा पीएम
Etah, Etah | May 11, 2026 एटा थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला इमलिया की रहने वाली 26 वर्षीय विवाहित महिला अंकिता पत्नी अन्नु का रविवार की देर रात्रि फांसी के फंदे पर शव लटकता देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही क्षेत्र अधिकारी सदर संकल्प दीप सहित थाना पिलुआ प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और मृतक महिला की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।