खटीमा को 108 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा में 7 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनी आधुनिक गौशाला का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खटीमा, नानकमत्ता और रुद्रपुर क्षेत्र के लिए 108 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत वाली 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।इन योजनाओं में सत्रहमील से नानकसागर तक राज्य मार्ग के उच्चीकरण, खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक फोरलेन चौड़ीकरण और लाइट व्यवस्था, ज्ञानपुरगोढ़ी में सड़क-पुल निर्माण, खटीमा कॉलेज में आवासीय भवन और बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला का लोकार्पण निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को राहत मिलने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों में आश्रय दिए जाने की जानकारी दी और हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में विस्तार की घोषणा भी की।वहीं, करोड़ों रुपये की सड़क, पुल, बाढ़ सुरक्षा और अन्य विकास योजनाओं के शिलान्यास से खटीमा क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात मिली है।