बक्सर: बक्सर मे वित्त रहित शिक्षकों ने अंबेडकर चौक पर दिया धरना किया उग्र प्रदर्शन, डीडीसी के माध्यम से सीएम को सौंपा ज्ञापन
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ राज्यव्यापी महाआंदोलन का तीसरा चरण गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न में बक्सर जिला मुख्यालय में हुआ। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में वित्त रहित महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य और कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहे।