कठूमर: गौ आधारित प्राकृतिक खेती से बढ़ी आमदनी, किसान बना दूसरों के लिए प्रेरणा
अलवर जिले की कठूमर तहसील के रौनीजाथान गांव के किसान विक्रमसिंह गुर्जर ने सात बीघा भूमि पर गौ आधारित प्राकृतिक खेती, बागवानी, सब्जी उत्पादन और डेयरी का सफल मॉडल विकसित किया है। उन्होंने सुपर नेपियर (ताइवान ज्वाइंट किंग ग्रास) घास लगाकर पशुपालन की लागत में बड़ी कमी की है।