बसंतपुर: मोहर्रम को लेकर वीरपुर और भीमनगर में पुलिस और एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च, पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाने की अपील,
मोहर्रम पर्व में ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर शांति समिति के बाद नगर पंचायत वीरपुर और इंडोनेपाल बॉर्डर के भीमनगर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगो से अपील की गई. वीरपुर नगर क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई. इस मार्च में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत कुमार समेत थाना के पदाधिकारी और