मोहनलालगंज: नटौली गांव हाईटेक, सुरक्षा के लिए लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नटौली गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी की पहल पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्य पूरा हुआ। गांव के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील जगहों को कैमरों की निगरानी में लाया गया है।