डुमरांव: डुमरांव में 131 फीट लंबा पूरा का पूरा टावर ही चोरी, 15 KVA का जनरेटर समेत लाखों का सामान साफ, भू स्वामी को जानकारी नही
Dumraon, Buxar | Jun 11, 2026 डुमरांव थाना में 131 फीट लंबे टावर और अन्य तकनीकी उपकरण के गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कंपनी द्वारा डुमरांव थाने को दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक सभी को हैरान कर दिया है।