पवई: हथकुरी में रफ्तार का कहर, कार चालक ने बेजुबान बकरियों को कुचला
Pawai, Panna | Apr 9, 2026 पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत हथकुरी ग्राम में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया, जहां एक बेलगाम चार पहिया कार ने सड़क पर गुजर रही बकरियों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 से 3 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।