Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

विधायक पलवल श्री #दीपक_मंगला जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश का #कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकाम

31.8k views | Palwal, Palwal | May 5, 2021

MORE NEWS

नूंह अनाज मंडी गेट के सामने दर्दनाक हादसा, केंटर की चपेट में आने से 21 वर्षीय महिला की मौत

नूंह अनाज मंडी गेट के सामने दर्दनाक हादसा, केंटर की चपेट में आने से 21 वर्षीय महिला की मौत

Palwal, Palwal | Jun 24, 2026

गांव अलालपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

गांव अलालपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Palwal, Palwal | Jun 24, 2026

65 ग्राम स्मैक के साथ नूंह का नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक पर लेकर पहुंचा था सप्लाई देने

पलवल, 24 जून। "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट (ए.वी.टी.) स्टाफ हथीन ने नूंह जिले के एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64.87 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल निवासी गांव लफुरी, जिला नूंह के रूप में हुई है।

ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि 23 जून को एएसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आली ब्राह्मण मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राहुल नामक युवक बाइक पर स्मैक लेकर आली ब्राह्मण क्षेत्र में सप्लाई देने आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने लफुरी रोड पर नाकाबंदी कर दी। करीब दस मिनट बाद एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की सहमति पर राजपत्रित अधिकारी ललित कुमार, एईटीओ पलवल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक सफेद पॉलिथीन बरामद हुई। जांच में उसमें 64 ग्राम 87 मिलीग्राम स्मैक पाई गई।

पुलिस ने बरामद स्मैक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है ताकि उससे नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ की जा सके।

पलवल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

65 ग्राम स्मैक के साथ नूंह का नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक पर लेकर पहुंचा था सप्लाई देने पलवल, 24 जून। "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट (ए.वी.टी.) स्टाफ हथीन ने नूंह जिले के एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64.87 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल निवासी गांव लफुरी, जिला नूंह के रूप में हुई है। ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि 23 जून को एएसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आली ब्राह्मण मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राहुल नामक युवक बाइक पर स्मैक लेकर आली ब्राह्मण क्षेत्र में सप्लाई देने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लफुरी रोड पर नाकाबंदी कर दी। करीब दस मिनट बाद एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की सहमति पर राजपत्रित अधिकारी ललित कुमार, एईटीओ पलवल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक सफेद पॉलिथीन बरामद हुई। जांच में उसमें 64 ग्राम 87 मिलीग्राम स्मैक पाई गई। पुलिस ने बरामद स्मैक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है ताकि उससे नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ की जा सके। पलवल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Palwal, Palwal | Jun 24, 2026

दिल्ली से चोरी की बाइक लेकर मेवात में बेचने आया शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
पलवल, 24 जून। पलवल पुलिस के ए.वी.टी. स्टाफ हथीन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए.वी.टी. स्टाफ हथीन को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन निवासी गांव कासमपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल निवासी सागरपुर, जनकपुरी (दिल्ली) के रूप में हुई है।
ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि पुलिस टीम हथीन रेस्ट हाउस चौक पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर उसे बेचने के लिए मेवात क्षेत्र की ओर आने वाला है।
सूचना के आधार पर स्वामिका मोड़ पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मंडकोला की ओर से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर को साइबर सेल के माध्यम से चेक किया गया। जांच में वाहन का वास्तविक नंबर UP-22AY-7226 सामने आया। यह मोटरसाइकिल 21 जून 2026 को थाना शकरपुर, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस को भी भेजी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली से चोरी की बाइक लेकर मेवात में बेचने आया शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद पलवल, 24 जून। पलवल पुलिस के ए.वी.टी. स्टाफ हथीन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए.वी.टी. स्टाफ हथीन को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन निवासी गांव कासमपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल निवासी सागरपुर, जनकपुरी (दिल्ली) के रूप में हुई है। ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि पुलिस टीम हथीन रेस्ट हाउस चौक पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर उसे बेचने के लिए मेवात क्षेत्र की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर स्वामिका मोड़ पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मंडकोला की ओर से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर को साइबर सेल के माध्यम से चेक किया गया। जांच में वाहन का वास्तविक नंबर UP-22AY-7226 सामने आया। यह मोटरसाइकिल 21 जून 2026 को थाना शकरपुर, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस को भी भेजी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।

Palwal, Palwal | Jun 24, 2026

मौलाना जुबेर पर हमला, पैर टूटा; नकदी लूटने का आरोप

मौलाना जुबेर पर हमला, पैर टूटा; नकदी लूटने का आरोप

Palwal, Palwal | Jun 24, 2026