आंती थाना क्षेत्र के प्रधाना–इस्माइलपुर मुख्य पथ पर दुखी बिगहा गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 11:40 बजे एक स्कूटी दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि स्कूटी सवार शिक्षक अचानक अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।